Search

8 नक्सली अब मोस्टवांटेड, 19 लाख का ईनाम

  • पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआईए की घोषणा
  • जून 2019 में सरायकेला-खरसावां जिले में हुई थी वारदात
Saurav Singh Ranchi : सरायकेला-खरसांवा के तिरूलडील थाना के पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी आठ नक्सलियों को मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मोस्टवांटेड घोषित कर दिया है. उन पर 19 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया है. बता दें कि 14 जून 2019 को सरायकेला जिले के तिरूलडीह के कुकुरूहाट बाजार में भाकपा माओवादियों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. वारदात के बाद आरोपी दो पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस, तीन इंसास राइफल व उसके 550 राउंड कारतूस, 10 मैगजीन, मोबाइल फोन, पुलिसकर्मियों के बैलेट लूटकर ले गए थे. घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में पुलिस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया था. वायरलेस के जरिए थाने को सूचना न दी जा सके, इसके लिए वायरलेस भी लूट लिया था. एनआईए ने इस मामले को टेकओवर कर लिया है. किस पर कितना ईनाम
  • सचिन मार्डी : 7 लाख
  • अमित मुंडा : 5 लाख
  • प्रभात मुंडा : 3 लाख
  • गुलशन मुंडा : 2 लाख
  • रवि : 1 लाख
  • अतुल महतो : 1 लाख
  • प्रदीप मंडल : 50 हजार
  • एनम हस्सा पूर्ति : 50 हजार

हथियार के लिए दिया था वारदात को अंजाम

उस दौरान सरायकेला में माओवादियों का दस्ता कैंप कर रहा था. उसे हथियार की जरूरत थी. इसके लिए रेकी कर पुलिस पर हमला कर हथियार लूटे थे. इस कांड की साजिश रचने में भाकपा माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के सदस्य पतिराम मांझी उर्फ अनल, महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा जैसे बड़े माओवादी शामिल थे. एनआइए की जांच में यह तथ्य सामने आ चुका है कि कुकड़ूहाट में सुरक्षा बलों पर हमले की योजना सेंट्रल कमेटी सदस्य अनल दा के नेतृत्व में हमले के एक माह पहले बनाई गई थी. इसे घटना के एक दिन पहले अरहंजा जंगल में अंतिम रूप दिया गया था, जहां नक्सलियों ने हमले का पूर्वाभ्यास किया था. इसे भी पढ़ें – चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-plfi-member-beaten-to-death-dead-body-recovered-from-kubadih-forest/">चक्रधरपुर

: PLFI सदस्य की पीट पीटकर हत्या, कुबाडीह जंगल से शव बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp