Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में मिले 8 नए कोरोना मरीज, जिले में कुल 11 संक्रमित

Dhanbad : बुधवार 19 अप्रैल को धनबाद में कोरोना संक्रमित आठ मरीज पाए गए हैं. अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 11 हो गई है. पूर्व में पाए गए तीन मरीजों को सदर अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. बताया गया कि 6 धनबाद जिला के है. जिसमें धोवाटांड़, गांधीनगर, हीरापुर, मनईटांड़, धैया, गोविंदपुर के एक-एक है. इसके अलावा जामताड़ा के एक व साहिंबगंज के एक हैं, जो सदर अस्पताल के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में पढ़ाई करने वाली छात्रा है. सभी की जांच रैपिड एंटीजन किट से की गई थी. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में आने वाले की जांच की जा रही है. ट्रेसिंग के बाद उनलोगों की भी कोविड जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें : Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-land-scam-ed-will-find-out-who-all-benefited-from-the-racket-which-government-employees-and-white-collars-are-involved/">Exclusive

– लैंड स्कैम : ईडी पता लगायेगा रैकेट से किस- किस को फायदा हुआ, कौन सरकारी कर्मचारी और सफेदपोश शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही