Search

 
 
 

धनबाद सदर व झरिया क्षेत्र से मिले 8 नए मरीज

 

एलाइजा जांच शुरू होते ही मिलने लगे डेंगू पीड़ित

Dhanbad : जिले में डेंगू की जांच शुरू होने के बाद झरिया समेत बरमसिया, मनईटांड़ और लोदना खपड़धौड़ा क्षेत्र हॉटस्पॉट बन गया है. एलाइजा जांच में शुक्रवार 15 सितंबर को एक बार फिर झरिया से 3, धनबाद सदर से 5 नए मरीज मिले हैं. एलाइजा जांच शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा था कि जिले में एक भी डेंगूका मरीज नहीं है. लेकिन जैसे ही जांच शुरू हुई, मरीज मिलने लगे हैं. अब तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 15 मरीज मिल चुके हैं. जिन क्षेत्रों से मरीज मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग कंटेनर सर्वे के साथ लार्वानाशी दवा का छिड़काव करा रहा है. सिविल सर्जन डॉ सी बी प्रतापन ने बताया कि एसएनएमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कुल 28 रक्त नमूनों को एलाइजा जांच के लिए भेजा  गया था, जिसमें 8 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. इस जांच में झरिया समेत धनबाद सदर से 8 मरीज मिले हैं. सभी मरीज एसएनएमएमसीएच में भर्ती हैं.

 मनईटांड़ व बरमसिया से लगातार मिल रहे मरीज

बरमसिया और मनईटांड़ से लगातार मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया है. दोनों क्षेत्रों में फॉगिंग के साथ लार्वानाशी दवा का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. इस दौरान 7 संभावित डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का रक्त नमूना भी जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है. स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि लोदना क्षेत्र के खपड़धौड़ा क्षेत्र में एक भी बुखार पीड़ित मरीज नहीं है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही