Search

11 में 8 मज़दूर दुबई से लौटे अपने घर, अभी भी हैं 3 बंधक

बेरमो : बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के कई मज़दूर दुबई से अपने घर लौट आए हैं। वे पिछले जनवरी माह से दुबई में बंधक थे। जानकारी के अनुसार बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के कोह पंचायत के जाराडीह गांव निवासी आशीष कुमार महतो सहित गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी के भीम कुमार व हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ निवासी कुलदीप कुमार, धनपत कुमार, उमेश कुमार, शम्भू हांसदा, महेश मुर्मू व जितेंद्र मरांडी कल देर रात सकुशल अपने घर वापस लौट आए हैं। बताया जाता है कि दुबई में गिरिडीह जिले के अमित मरांडी, नरेश महतो व डेगलाल महतो अभी भी बंधक बने हुए है।

क्या है मामला

इस संबंध में दुबई से सकुशल लौटे जाराडीह गांव निवासी आशीष कुमार महतो ने गोमिया विधायक के पेटरवार स्थित आवास में विधायक को बताया कि बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पैक थाना अंतर्गत कंजकीरो गांव निवासी लाल मोहन महतो बोकारो के एक,गिरिडीह के चार व हजारीबाग जिले के 6 मजदूरों को अच्छी मजदूरी देने का लालच देकर बीते 30 जनवरी को दुबई ले गया था। दुबई ले जाने के पूर्व मजदूरों को यह सब्जबाग दिखाया गया था कि वहां पर पाइप लाइन में काम करना है जिसके एवज में 25 हजार रुपया के अलावे मुफ्त भोजन,आवास सहित अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी, लेकिन जिस काम के लिए इन मजदूरों को ले जाया गया था वह काम वहां नही दिया गया और मजदूरों से लेबर का काम लिया जाने लगा। जब वे सभी मजदूर वहां काम करने से इंकार कर दिया ठेकेदार ने मज़दूरों को खाना- पीना देना बंद कर दिया, जिसके कारण 2 महीने तक उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।

विधायक से लगाई थी वापसी की गुहार

इस संबंध में जाराडीह गांव निवासी आशीष के पिता नरेश महतो ने गोमिया विधायक से मिलकर दुबई में फंसे मजदूरों को वापस लाने की गुहार लगाई। तब विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री और भारतीय दूतावास को सूचना देते हुए दुबई में फंसे मजदूरों को वापस लाने की मांग की। इतना ही नही विधायक ने कंजकीरो गांव निवासी लाल मोहन महतो को बुलाकर डांट फटकार लगाते हुए पेटरवार थाना में दुबई में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए एक एकरारनामा भी कराया है। अभी भी कई मज़दूर वहां फंसे हुए हैं जिनकी वापसी की कार्रवाई चल रही है।

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//