Search

 
 
 

झारखंड के 8 खिलाड़ियों को भारतीय लॉन बॉल टीम के चयन के लिए चुना गया

 
Ranchi : 14वें एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप का आयोजन मलेशिया में 20 से 26 फरवरी तक होना है. ऐसे में भारतीय टीम में चयन सह प्रशिक्षण को लेकर 16 जनवरी से गुवाहाटी (असम) में शिविर का आयोजन किया जा रहा है. एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के चयन के लिए झारखंड से 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयन सह प्रशिक्षण शिविर के बाद भारतीय टीम क्वालालांपुर मलेशिया के लिए प्रस्थान करेगी. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-police-arrested-two-smugglers-with-two-kilos-of-opium/">चंदवा

पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार)

इस चयन सह प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी

महिला :  रूपा रानी तिर्की, लवली चौने, कविता कुमारी, सरिता तिर्की और अनामिका लकड़ा पुरुष :  दिनेश कुमार, सुनिल बहादुर और चन्दन कुमार सिंह

इन जगहों पर पदस्थापित हैं ये 8 खिलाड़ी

बता दें कि रूपा रानी तिर्की, जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ में पदस्थापित है. वहीं लवली चौबे, सरिता तिकी, कविता कुमारी झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं. जबकि सुनिल बहादुर जैप-01 में पदस्थापित हैं. इसे भी पढ़ें : TSPC">https://lagatar.in/tspc-commander-abhay-ji-got-bail-from-the-high-court/">TSPC

कमांडर अभय जी को हाईकोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही