Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीके रॉय कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव में 8 छात्रों का चयन

Advertisement
Advertisement
DHANBAD : पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में जय बालाजी ग्रुप द्वारा शनिवार 18 दिसंबर को छात्र- छात्राओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया. यह जानकारी पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ब्रजकिशोर सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि 18 से 23 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कॉलेज के प्लेसमेंट सेल में  किया गया है, जिसमें सत्र 2018-21 के यूजी के विद्यार्थयों ने भाग लिया. प्लेसमेंट ड्राइव में करीब 250 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. लिखित परीक्षा में पहले 30 छात्र-छात्राओं का और साक्षात्कार के बाद कुल 8 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया. जय बालाजी ग्रुप द्वारा चयनित  छात्रों को प्रति वर्ष 2.5 से 3.0 लाख तक स्टाइपेंड दिए जाएंगे. प्राचार्य डॉ बी के सिन्हा ने कंपनी के पदाधिकारियों का स्वागत किया. प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ सागर कुमार स्वैन, डॉ बिनोद राम, डॉ धनंजय पाठक, अविनाश कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही