Search

 
 
 

कोल इंडिया मैराथन में दौड़ेंगे 8 हजार प्रतिभागी

 
Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वितीय कोल इंडिया मैराथन का आयोजन रविवार को रांची के मोरहाबादी में किया जाएगा. इस बार लगभग 8 हजार प्रतिभागी मैराथन में दौड़ लगाएंगे. इस वर्ष अब तक 7410 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है. इसमें पुरुष प्रतिभागियों की संख्या 6049 और महिला प्रतिभागी 1361 हैं. इसके अलावा लगभग 500 सीसीएल के गेस्ट भी इस मैराथन भाग लेंगे. इस बार कोल इंडिया मैराथन के इनामी राशि में भी बढ़ोतरी की गयी है, जिसे 29.70 लाख से बढ़ाकर 33.12 लाख रुपये किया गया है. पहले सीसीएल मैराथन की तरह इस वर्ष भी दौड़ को चार श्रेणी में बांटा गया है. इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल है. पूर्ण मैराथन में 42.195 किमी और हाफ मैराथन 21.098 किमी का सफर तय करना होगा.

एशियाई मैराथन चैंपियन कल साझा करेंगी अनुभव

सीसीएल दरभंगा हाउस में शुक्रवार को 1992 एशियाई मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा अपने अनुभव को शेयर करेंगी. साथ ही मैराथन के लिए टिप्स भी देंगी. बता दें डॉ. सुनीता ने 26 देशों में अंतरराष्ट्रीय मैराथन में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 1996 अटलांटा ओलंपिक में ओलंपिक मशाल धावक रही है. इसके साथ ही वह मैराथन करियर में कुल 1,30,000 किमी दौड़ चुकी हैं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/political-drama-in-bihar-at-its-peak-bjp-said-not-played-there-will-be-a-rush-of-development/">बिहार

में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर, भाजपा बोली- खेला नहीं विकास का रेला होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही