Search

 
 
 

महाराष्ट्र में 8 से 15 दिनों का लॉकडाउन, उद्धव करेंगे एलान

 

Mumbai: महाराष्ट्र में कोरोना काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. बिगड़ते हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने रविवार की शाम कोविड टास्क फोर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक के बाद सीएम कैबिनेट की मीटिंग में हिस्सा लेंगे. इसके बाद राज्य में लॉकडाउन लगाये जाने पर फैसला लिया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 8 से 15 दिनों का लॉकडाउन लग सकता है. इसे लेकर थोड़ी देर में सीएम उद्धव ठाकरे एलान कर सकते हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना टास्क फोर्स के साथ करीब दो घंटे बैठक की. इसमें राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाए जाने और कठोर नियम पर चर्चा की गई.

बैंक">https://english.lagatar.in/bank-of-baroda-has-vacancy-for-more-than-500-posts-apply-soon/48100/">बैंक

ऑफ बड़ौदा में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

देखें वीडियो-     

बैठक में टास्क फोर्स ने कहा कि कोरोना से बढ़ते मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लॉकडाउन लगाने की जरूरत है. बिना लॉकडाउन के कोरोना संक्रमण को रोकना मुश्किल है. हालात और बिगड़ सकते हैं. सत्रों की मानें तो लॉकडाउन लगाने से पहले लोगों को एक या दो दिन का समय मिल सकता है. इसके अलावा अस्पतालों को भी संसाधनों से लैस किया जायेगा ताकि मरीजों के बढ़ने से पर्याप्त इलाज हो सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही