Search

मोदी सरकार के 8 साल पूरे, कांग्रेस ने कहा, भाजपा ने देश को पूरी तरह से तबाह कर दिया

NewDelhi :  पिछले 8 सालों में भाजपा का कमाल है कि देश पूरी तरह से तबाह हो गया है. 2014 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज NDA Government के 8 साल पूरे होने पर विपक्षी दलों ने महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की है. कांग्रेस ने इस अवसर पर मोदी सरकार के 8 सालों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. कांग्रेस महासचिव अजय माकन और रणदीण सुरजेवाला ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 8 साल-8 छल का नारा दिया. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 8 सालों में भाजपा का कमाल है कि देश पूरी तरह से तबाह हो गया है. मोदी सरकार के मित्र मालामाल हो गये हैं इसे भी पढ़ें : Eight">https://lagatar.in/eight-years-of-modi-government-in-2014-there-were-bjp-governments-in-seven-states-today-there-are-in-18-states/">Eight

Years of Modi Government : 2014 में सात राज्यों में थी भाजपा सरकारें, आज 18 राज्यों में हैं

मोदी सरकार बुलडोजर चलानेवाली सरकार हो गयी है

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अच्छे दिन का वादा करने वाली मोदी सरकार अब नफरत फैलाने वाली, बुलडोजर चलाने वाली सरकार हो गयी है. मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर कांग्रेस ने आठ साल, आठ छल, भाजपा सरकार विफल नाम से एक पुस्तिका जारी की. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से कहा कि जनता को नारा दिया गया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं. लेकिन मोदी आये तो लोगों के लिए महंगे दिन लाये. उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी भी दोगुना नहीं हुई, बल्कि उन्हें सौ गुना दर्द मिला. इसे भी पढ़ें :  राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-samajwadi-party-gave-third-ticket-not-to-dimple-yadav-but-to-jayant-chaudhary-of-rld/">राज्यसभा

: समाजवादी पार्टी ने तीसरा टिकट डिंपल यादव को नहीं, आरएलडी के जयंत चौधरी को थमाया

सरकार छल, कपट, झूठ, नफरत का सहारा ले रही है

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार अब छल, कपट, झूठ और नफरत का सहारा ले रही है. प्रेस कांफ्रेंस में ॉकांग्रेस महासचिव अजय माकन ने बढ़ती महंगाई पर हल्ला बोला. कहा कि सरकार ने अच्छे दिनों का वादा किया था लेकिन मोदी के कार्यकाल में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपये से अधिक हो गये. सरसों तेल भी 200 रुपये से अधिक कीमत पर बाजार में बिक रहा है. इसे भी पढ़ें :  2024">https://lagatar.in/2024-lok-sabha-elections-important-for-bjp-discussion-on-hat-trick-strategy-in-meeting/">2024

का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए अहम, बैठक में हैट्रिक लगाने की रणनीति पर चर्चा

भाजपा सरकार जनता पर टैक्स बढ़ा रही है

कांग्रेस ने आरोप लगाया  कि भाजपा सरकार अपने फायदे के लिए जनता पर टैक्स बढ़ा रही है. भाजपा है तो  महंगाई है. देश में बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में इस समय 48 करोड़ बेरोजगार है, 42 लाख सरकारी रिक्त पद हैं. कहा कि अर्थव्यवस्था बेहाल है. रुपए में गिरावट जारी है. देश ने जितना 66 सालों में कर्ज नहीं लिया, उतना इस सरकार ने 8 साल में ले लिया.

देश में सब कुछ सेल हो रहा है

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में सबकुछ सेल हो रहा है. बिजली उत्पादन सेल पर, 25 एयरपोर्ट सेल पर और सभी सरकारी संस्थानों को बेचा जा रहा है. पिछले 8 सालों में विकास की जगह 3 हजार से अधिक दंगे हुए. कांग्रेस ने कहा कि इस सरकार ने किसानों की आमदनी को दोगुना करने का वादा किया था लेकिन सौ गुना दर्द दिया. कहा कि चीन विवाद में राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगी. आरोप लगाया कि सरकार ने SC ST, OBC से नाता तोड़ लिया. यह भी कहा कि सेना के हितों की अनदेखी की जा रही है.   wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//