Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिटायरमेंट के 8 साल बीते, पेंशन को तरस सही शिक्षिका,RDDE ने लिया संज्ञान

Hazaribag : अक्सर सुर्खियों में रहने वाला डीएसई कार्यालय इस बार पेंशन भुगतान के मामले में तमाशबीन बना हुआ है. रिटायरमेंट के आठ साल बाद भी एक शिक्षिका कृष्णा कुमारी को पेंशन सुविधा बहाल नहीं हो सकी. इस पर गंभीर टिप्पणी करते हुए आरडीडीई सुमनलता टोपनो बलिहार ने कहा कि किसी सेवानिवृत्त कर्मी को पेंशन नहीं दिया जाना, मानवता पर प्रश्नचिह्न है. रिटायरमेंट के बाद पेंशन का भुगतान न किया जाना सरकार के निर्देशों का भी उल्लंघन है. यहां बता दें कि शिक्षिका कृष्णा कुमारी की पहली पोस्टिंग नगरपालिका स्थित बड़ा बाजार प्राथमिक हिन्दी में हुई थी. फिर उनका तबादला सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय डंडई में हुआ. वहीं से वर्ष 2016 में वह सेवानिवृत्त हुईं. तब से उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें - फसल">https://lagatar.in/crop-relief-scheme-out-18000-farmers-keredari-block-only-4000-were-benefited/">फसल

राहत योजना: केरेडारी प्रखंड के 18000 किसानों में महज 4000 ही हुए लाभान्वित

लापरवाही करने वाले होंगे दंडित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/teacher-docu.jpg"

alt=" रिटायरमेंट के 8 साल बीते, पेंशन को तरस सही शिक्षिका,RDDE ने लिया संज्ञान " width="600" height="400" /> इस बारे में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शिक्षिका कृष्णा कुमारी का पेंशन भुगतान पिछले आठ वर्षों से लंबित है. रिटायर शिक्षिका पूरी तरह से अस्वस्थ और निःशक्त हैं. इस मामले पर उन्होंने आरडीडीई को ई-मेल भेज कर सवाल उठाया था. आरडीडीई ने इसे दुःखद और चिंतनीय विषय बताते हुए डीएसई को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया है. साथ ही जिस स्तर से भी इसमें देरी हुई, उसके विरुद्ध भी कार्रवाई का भरोसा दिया है. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/relief-to-pakur-sp-from-the-high-court-know-what-verbal-instructions-the-court-gave/">हाईकोर्ट

से पाकुड़ एसपी को राहत, जानें कोर्ट ने क्या मौखिक हिदायत दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही