Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार-झारखंड के 24 रेल स्टेशनों पर लगी 80 ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन

Advertisement
Advertisement
Samastipur  : पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर समेत बिहार-झारखंड के 24 प्रमुख स्टेशनों पर 80 ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम) की शुरुआत की है. इससे अब यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी. यहां से यात्री खुद टिकट निकाल सकेंगे. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को यहां बताया कि पहले चरण में पूर्व मध्य रेल के ए-1 एवं `ए` ग्रेड के 24 प्रमुख स्टेशनों पर यह मशीन लगाई गई है. इस मशीन के माध्यम से रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते है. ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम) से लोग प्लेटफॉर्म टिकट भी ले सकते है.

सबसे पहले स्मार्ट कार्ड लेना होगा

एटीवीएम मशीन से टिकट लेने के लिए यात्रियों को सबसे पहले टिकट काउंटर से स्मार्ट कार्ड लेना होगा. स्मार्ट कार्ड एक बार लेने के बाद इसे कभी भी रिचार्ज कराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस कार्ड के जरिए ही टिकट के पैसे का भुगतान होगा.  प्रथम चरण मे समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर कुल 22 एटीवीएम मशीन लगाए गये हैं. इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के पटना, बक्सर, आरा, दानापुर, राजेन्द्रनगर एवं पाटलिपुत्र स्टेशन पर 21 कार्ड आधारित एटीवीएम मशीन स्थापित किए हैं.

धनबाद, डाल्टेनगंज व कोडरमा स्टेशन पर 10 एटीवीएम मशीन लगी

इसके अलावा धनबाद मंडल के धनबाद, डाल्टेनगंज एवं कोडरमा स्टेशन पर 10 और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जक्शन, गया, डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशन पर कुल 14 मशीनें लगाई गई हैं. जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही सोनपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बरौनी एवं खगड़िया स्टेशनों पर भी 13 ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन की शुरुआत की गई है. इसे भी पढ़ें - पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-supreme-court-raised-questions-on-the-decision-of-the-deputy-speaker-said-imran-foreign-forces-are-attacking/">पाकिस्तान

सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले पर उठाये सवाल, बोले इमरान, विदेशी ताकतें हमला कर रही हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही