Search

 
 
 

800 करोड़ GST घोटाला : झारखंड और बंगाल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

 
Ranchi :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी शुरू की. ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे कुल नौ ठिकानों पर पहुंची और जीएसटी घोटाला मामले में जांच शुरू की. छापेमारी के दायरे में शामिल तीन ठिकानें रांची में, एक जमशेदपुर में और पांच कोलकाता में हैं. ईडी ने शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता को छापेमारी के दायरे शामिल किया है. इन व्यापारियों ने 14,325 करोड़ रुपये का फर्जी बिल बनाया और 800 करोड़ का जीएसटी का घोटाला किया. देश के कई राज्यों में हुए कुल 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले का मास्टर माइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल का है. घोटाले में शामिल व्यापारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधर पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाया. इसके बाद आईटीसी का अनुचित लाभ लिया और अपने-अपने फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया. झारखंड ईडी द्वारा जीएसटी घोटाले को पीएमएलए के दायरे में लाकर छापा मारने की यह पहली घटना है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही