Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

11वीं में 800 छात्र 1 या 2 नंबर से फेल, विरोध में जैक कार्यालय का घेराव

Ranchi : कक्षा 11वीं में फेल हुए छात्रों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रांची महानगर द्वारा शुक्रवार को झारखंड अधिविद परिषद का मुख्य द्वार को बंद कर घेराव किया गया. इनका कहना था कि रांची के लगभग 800 छात्रों को केवल 1 या 2 नंबर से फेल कर दिया गया है. रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व सचिव सौरव बोस ने परिषद के उप सचिव अरविंद कुमार से मिलकर इस पर पहल करने की मांग की. रांची महानगर मंत्री रोहित शेखर ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मंगलवार को सभी छात्रों के साथ घेराव करेंगे. जैक के उप सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि प्रबंधन जल्द से जल्द समिति बना कर इस जटिल समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा और छात्रों के हित में उचित फैसला लेगा. मौके पर जेएन महाविद्यालय, डोरंडा महाविद्यालय, योगदा महाविद्यालय, एसएस मेमोरियल महाविद्यालय एवं मारवाड़ी महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-accused-tanveer-sent-to-judicial-custody/">मॉडल

लव जिहाद मामला: आरोपी तनवीर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही