Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद क्लब के 809 मेंबर 29 को चुनेंगे नई कार्यकारिणी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : 29 मई, रविवार को धनबाद क्लब का चुनाव क्लब प्रांगण में होगा. क्लब के 905 सदस्यों में से 809 सदस्य वोट करेंगे. 96 सदस्यों ने बकाया [ड्यूज ]नहीं चुकाया है, इसलिए उन्हें वोट का अधिकार नहीं दिया गया है. पांच प्रमुख पदाें के लिए दाे-दाे दावेदार मैदान में हैं. एग्जिक्यूटिव मेंबर के 5 पदाें के लिए 8 दावेदार हैं.

पदेन अध्यक्ष उपायुक्त हाेते हैं

क्लब की इस कार्यकारिणी का कार्यकाल 2020 में ही पूरा हाे गया था, लेकिन  काेराेना की वजह से चुनाव टलता रहा . पुरानी कमेटी ही क्लब का कामकाज देखती रही. अब वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, काेषाध्यक्ष और पांच एग्जिक्यूटिव कमेटी मेंबर्स का चयन वाेटिंग के जरिए किया जाएगा. क्लब के सचिव संजीव बीयोतरा ने बताया कि क्लब के पदेन अध्यक्ष जिले के उपायुक्त हाेते हैं. सो, इस पद के लिए चुनाव नहीं होता है. वरीय उपाध्यक्ष पद के लिए चेतन गोयनका और सुरेश अग्रवाल मैदान में हैं, तो वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार सांवरिया तथा नितेश शाहबाद मैदान मैं हैं. सचिव पद के लिए डॉक्टर प्रणय कुमार पूर्वे तथा विशाल कक्कड़ खड़े हैं, संयुक्त सचिव पद के लिए आदित्य प्रसाद तथा बसंत हेलीवाल हैं, तो कोषाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार चौरसिया तथा अतुल कुमार डोकानिया ताल ठोंक रहे हैं. एग्जक्यूटिव कमेटी मेंबर के लिए अभिषेक गुप्ता, चेतन कुमार तुलस्यान, मनीष कुमार अग्रवाल, मोहित डालमिया, मोहित सोनी, नरेंद्र कुमार शर्मा, शंभू अग्रवाल तथा सुशांत टंडन रेस में हैं . यह भी पढ़ें : आधुनिक">https://lagatar.in/building-an-ancient-nation-inside-a-modern-country/">आधुनिक

देश के अंदर प्राचीन राष्ट्र का निर्माण ! [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही