Search

 
 
 

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 3 से, पलामू जिले के 81 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस साल परीक्षा में पलामू जिले में कुल 81002 परीक्षार्थी भाग लेंगे. इनमें मैट्रिक के 42,989 और इंटर कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के कुल 38,013 परीक्षार्थी शामिल हैं. मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में 70, जबकि इंटर परीक्षा के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं.
 
बैठक करतीं डीसी समीरा एस.

जिले में मैट्रिक के लिए 70 व इंटर के लिए 39 केंद्र बनाए गए


Medininagar : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी से शुरू हो रही है. इस साल परीक्षा में पलामू जिले में कुल 81002 परीक्षार्थी भाग लेंगे. इनमें मैट्रिक के 42,989 और इंटर कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के कुल 38,013 परीक्षार्थी शामिल हैं. मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में 70, जबकि इंटर परीक्षा के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं.


जिले में परीक्षा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीसी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शनिवार को बैठक हुई. बैठक में डीडीसी जावेद हुसैन सहित पुलिस व शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे. डीसी ने गश्ती व स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को परीक्षा से संबंधित दायित्वों के प्रति सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने को कहा. साथ ही परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, रनिंग वाटर युक्त शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व बेंच-डेस्क जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया. 


डीसी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.45 से दोपहर 1.00 बजे तक होगी. वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक ली जाएगी. बैठक में सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीपीओ, कोषागार पदाधिकारी, डीईओ, डीएसई समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही