Search

 
 
 

126 में से 83 पुलिसकर्मियों को मिलेगा एसीपी और एमएसीपी योजना का लाभ

 
  Ranchi :  126 में से 83 पुलिस कर्मियों को एसीपी(एश्‍योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन )और एमएसीपी(माडिफाइड एश्‍योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) योजना का लाभ मिलेगा. इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी किया गया हैं. गौरतलब है कि छह फरवरी को झारखंड पुलिस मुख्यालय में आईजी मुख्यालय मनोज कौशिक की अध्यक्षता में केंद्रीय चयन परिषद की बैठक हुई थी. जिसमें कल 126 पुलिसकर्मियों में से 83 पुलिसकर्मियों को एसीपी और एमएसीपी योजना का लाभ देने की सहमति बनी. बाकी 43 पुलिसकर्मी को अलग अलग वजहों से एसीपी और एमएसीपी योजना का लाभ नहीं मिला. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही