Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कस्तूरबा गांधी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 838 छात्राओं को मिली नामांकन की स्वीकृति

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बिल्डिंग में डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से विधायक बंधु तिर्की सहित सांसद/विधायकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) और झारखंड आवासीय विद्यालय बालिका विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रखंडों से आयी सूची पर विचार-विमर्श किया गया. इन स्कूलों में स्टूडेंट्स का एडमिशन क्लास-6 में होता है और इसी क्रम में प्रखंडों से मिली सूची पर समिति ने कुल 838  स्टूडेंट्स को नामाकंन के लिए अप्रूवल मिला. इसे भी पढ़ें- टाटा">https://lagatar.in/tata-sons-now-air-india-new-maharaja-bid-18-thousand-crores/">टाटा

संस अब एयर इंडिया के नए ‘महाराजा’, 18 हजार करोड़ की बोली पर लगी मुहर

केजीबीवी में नामांकन के लिए किस प्रखंड में कितने स्टूडेंट्स को मिली स्वीकृति

  1. केजीबीवी अनगड़ा - 57
  2. केजीबीवी बेड़ो - 50
  3. केजीबीवी बुंडू - 50
  4. केजीबीवी बुढ़मू - 50
  5. केजीबीवी चान्हो - 49
  6. केजीबीवी कांके - 61
  7. केजीबीवी लापुंग - 50
  8. केजीबीवी मांडर - 50
  9. केजीबीवी नामकुम - 50
  10. केजीबीवी ओरमांझी - 50
  11. केजीबीवी सिल्ली - 50
  12. केजीबीवी सोनाहातू - 54
  13. केजीबीवी तमाड़ - 50
इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/cisf-raids-in-dhanbads-baghmara-huge-amount-of-coal-seized/">धनबाद

के बाघमारा में CISF ने मारा छापा, भारी मात्रा में कोयला जब्त

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के लिए समिति ने किया 177 स्टूडेंट्स का अप्रूवल

  1. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, इटकी- 49
  2. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, नगड़ी- 19
  3. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, राहे - 50
  4. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, रातू - 09
  5. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, खलारी – 50
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही