Search

गढ़वा में एएनएम स्कूल व हॉस्टल के भवन निर्माण के लिए 84 लाख आवंटित

Ranchi :  गढ़वा जिला में एएनएम स्कूल एवं हॉस्टल के भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य योजना अंतर्गत निर्माण के लिए 84 लाख 23 हजार 852 रुपए का आवंटन किया गया है. बता दें कि अब तक 6 करोड़ 7 लाख 95 हजार 65 रुपए का आवंटन किया जा चुका है. आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सिविल सर्जन रांची होंगे. राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. राशि की निकासी रांची कोषागार से होगी. संबंधित कार्यकारी एजेंसी के मुख्य अभियंता या अधीक्षण अभियंता योजना की वित्तीय- भौतिक समीक्षा करेंगे. यह सुनिश्चित करेंगे कि व्यय निर्धारित नियमों के अनुरूप हो. इसे भी पढ़ें – मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-141-cases-settled-in-lok-adalat/">मेदिनीनगर

: लोक अदालत में 141 मामलों का निपटारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp