Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुखी समाज के मुखिया का शव धातकीडीह तालाब से बरामद, आत्महत्या की आशंका

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मुखी समाज कल्याण समिति के मुखिया सुरेश मुखी का शव मंगलवार रात 9 बजे धातकीडीह तालाब से बरामद किया गया. परिजन उसे तालाब से निकालकर टीएमएच लेकर गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर टीएमएच में मुखी समाज के लोगों का जमावड़ा लगने लगा. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-criminals-fired-on-the-car-panic/">रामगढ़

: अपराधियों ने कार पर की फायरिंग, दहशत
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश मुखी अपने दो साथी बैधनाथ और झंटू के साथ था. उसने अपने दोनो साथियों को अपने घर भेज दिया और खुद अपने घर चला गया. थोड़ी देर बाद उसने पत्नी को दुकान जाने की बात कही और घर से निकल गया. साथी बैधनाथ और झंटू उसे तलाशते हुए घर पहुंचे. घर पर नहीं मिलने के कारण परिजन उसे ढूंढते हुए धातकीडीह तालाब पहुंचे जहां उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली. सुरेश का शव तालाब में तैरता पाया गया जिसके बाद उसे तालाब से निकालकर टीएमएच लाया गया. परिजन इसे आत्महत्या मान रहे है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही