Search

 
 
 

आदिम जनजाति इलाकों में पानी पिलाने की 854 योजना पूरी नहीं, 1947 योजनाओं का हुआ है टेंडर फाइनल

राज्य के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों में पाइप से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना अब तक पूरी नहीं हुई है. इस स्कीम के तहत इन क्षेत्रों के लिए कुल 2298 योजनाएं ली गई थीं. इसमें से 1444 योजनाएं ही पूरी हुई हैं. कुल 1947 योजनाओं के टेंडर फाइनल किए गए हैं. 854 योजनाओं पर काम चल रहा है. 1432 योजनाओं पर सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं.
 

Ranchi : राज्य के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों में पाइप से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना अब तक पूरी नहीं हुई है. इस स्कीम के तहत इन क्षेत्रों के लिए कुल 2298 योजनाएं ली गई थीं. इसमें से 1444 योजनाएं ही पूरी हुई हैं. कुल 1947 योजनाओं के टेंडर फाइनल किए गए हैं. 854 योजनाओं पर काम चल रहा है. 1432 योजनाओं पर सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं. 

 

चार जिलों में स्थिति खराब

राज्य के चार जिलों में आदिम जनजाति इलाकों में पानी पहुंचाने की योजना की स्थिति खराब है. पाकुड़ में 319 योजनाओं में से 149 योजनाएं ही पूरी हो पाई है. 170 योजनाओं पर काम बाकी है.

 

इसकी तरह साहेबगंज के लिए 249 योजनाएं ली गई थीं, जिसमें 37 योजनाओं का ही काम पूरा हुआ है. कुल 212 योजनाएं पूरी नहीं हो पाई है. गोड्डा में 82 और दुमका में 193 योजनाओं का काम पूरा नहीं हो पाया है.

 

किस डिवीजन में कितनी योजनाएं और कितना काम पूरा

डिवीजन कितना लक्ष्य कितना पूरा
चतरा                13      11
देवघर                 92   89
मधुपुर                    33  20
दुमका वन                155  83
दुमका टू         290        169
गढ़वा                  89    84
गिरिडीह टू           02      00
गोड्डा                  202    120
गुमला                 91     79
हजारीबाग             24     13
जामताड़ा              69    30
झुमरीतिलैया                15  15
लातेहार                   99   80
लोहरदगा               38  23
पाकुड़                    319  149
मेदिनीनगर          109        86
चाईबासा              01   01
चक्रधरपुर               07   07
जमशेदपुर               283   260
आदित्यपुर               56  51
रांची ईस्ट                03  03
रांची वेस्ट                 02 02
साहेबगंज               249  37
सरायकेला               38   15
सिमडेगा                19  17

 

             Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.






 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही