Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा में पिछले कई वर्षों से तैनात 86 पुलिसकर्मियों को हटाया गया. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. ये 86 पुलिसकर्मी राज्य के सभी 24 जिलों से हाईकोर्ट की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त किये गये थे. लंबे समय से एक ही जगह पर प्रतिनियुक्ति मामला संज्ञान में आने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने जिले में वापस करने का निर्देश दिया है. (पढ़ें, भुवनेश्वर">https://lagatar.in/bhubaneswar-tribute-paid-to-martyr-debasish-baswal-in-terrorist-attack-wife-bids-last-farewell-with-moist-eyes/">भुवनेश्वर
: आतंकी हमले में शहीद देबाशीष बसवाल को दी गयी श्रद्धांजलि, पत्नी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई)
मस्जिद सहित अन्य जगहों पर अदा की गयी ईद की नमाज, पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद [wpse_comments_template]
: आतंकी हमले में शहीद देबाशीष बसवाल को दी गयी श्रद्धांजलि, पत्नी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई)
सुरक्षा संबंधित मामले को लेकर हटाये गये सभी पुलिसकर्मी
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह सभी पुलिसकर्मी के पिछले कई वर्षों से एक स्थान पर जमे रहने से सुरक्षा संबंधित कार्य के प्रति उदासीनता उत्पन्न होने और संवेदनशीलता में कमी आने से इनकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में जिले के एसपी को निर्देश दिया गया कि कि इन सभी पुलिसकर्मियों के स्थान पर किसी दूसरे योग्य पुलिसकर्मियों को अपने स्तर से चिन्हित कर हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्त की जाये और एक सप्ताह के अंदर पुलिस मुख्यालय को इससे अवगत कराया जाये. इसे भी पढ़ें : जामा">https://lagatar.in/eid-prayers-offered-at-jama-masjid-and-other-places-pm-modi-congratulated/">जामामस्जिद सहित अन्य जगहों पर अदा की गयी ईद की नमाज, पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद [wpse_comments_template]
Leave a Comment