Search

 
 
 

Dhanbad News: बिना टिकट पकड़े गए 861 यात्री, 8.71 लाख से अधिक वसूला जुर्माना

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ मंगलवार को व्यापक स्तर पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ मंगलवार को व्यापक स्तर पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान में रेलवे की विभिन्न टिकट जांच टीमों ने स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की. 

इसे भी पढ़ें: 

अभियान के दौरान कुल 861 यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनुचित श्रेणी के टिकट पर यात्रा करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ सफर करने वाले यात्री शामिल थे. 

Uploaded Image

रेलवे ने इन यात्रियों से 8 लाख 71 हजार 530 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए. साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर और निर्धारित श्रेणी में ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई. 

 

रेल अधिकारियों के अनुसार यह अभियान पूर्व निर्धारित योजना के तहत संचालित किया गया ताकि राजस्व की क्षति रोकी जा सके और यात्रियों में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके.

 

जांच के दौरान धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर टिकट खरीदने वाले यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ भी देखने को मिली.

 

धनबाद मंडल ने स्पष्ट किया है कि टिकट जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने और यात्रा करने से पहले वैध टिकट अवश्य लें और जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी के कोच में यात्रा करें. नियमों के उल्लंघन पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई और जुर्माना जारी रहेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही