Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 87वीं जयंती मनी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची, औघड़ भगवान राम आश्रम में समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 87वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6.00 बजे प्रभातफेरी के साथ हुई. प्रात: 8:30 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैल चित्र का आरती-पूजन किया गया. साथ ही सद्ग्रन्थ सफलयोनि का पाठ भी हुआ. दिन के 10:30 बजे से युवा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ सदस्य मनमथ नाथ देवघरिया ने किया. गोष्ठी में यदुनाथ शाहदेव, नयन मंजरी, अभिनव कुमार, ऋषि शाहदेव, सीमा सिंह, शाम्भवी शाहदेव, शशिभूषण मिश्रा, उदित सिंह, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, सुदर्शन सिंह, वत्स कुमार, नागदमनी नाथ शाहदेव एवं कर्नल रामचन्द्र नाथ शाहदेव ने अपने विचार रखे. संचालन अभय सहाय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार ने किया. दोपहर 3:00 बजे से पूरे विश्व के कल्याण भावना से `अघोरानना परो मन्त्रः नास्ति तत्त्वं गुरौ परम` का दो घंटे का संकीर्तन किया गया. साथ ही संध्या 4:00 बजे निवारणपुर स्थित मूक बधीर स्कूल एवं अनाथाश्रम के बच्चों के बीच फल वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग

में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही