Search

श्री सर्वेश्वरी समूह ने 'पंछी को दाना, पंछी को पानी' जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया

  • श्री सर्वेश्वरी समूह ने 200 सकोरा और दाना के पैकेटों का किया वितरण 
Ranchi :  श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने आज गुरुवार को मोरहाबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क के मुख्य द्वार पर `पंछी को दाना, पंछी को पानी` जन जागरुकता अभियान` के पहले चरण का आयोजन किया. इस कार्यक्रम के तहत  समूह के सदस्यों ने लोगों के बीच 200 सकोरा (मिट्टी के बर्तन) और दाना के पैकेटों का वितरण किया. साथ ही लोगों से निवेदन किया गया कि अपने घरों के छत और आंगन पर सकोरा में पानी भर कर रखें और पक्षियों को खाने के लिए दाना भी दें.

पक्षियों को विलुप्त होने से बचाने के लिए अनूठे पहल की शुरुआत

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी और दाना मिल सके. समूह के सदस्यों ने लोगों को समझाया कि इस भीषण गर्मी में मनुष्य तो अपने सुख-सुविधा का इंतजाम कर लेते हैं. लेकिन बेजुबान पंछी अपने लिये कुछ नहीं कर पाते. वहीं हम अपने स्वार्थ के लिए लगातार वृक्षों की कटाई कर पक्षियों के घरों को उजाड़ रहे हैं. जिसकी वजह से पक्षियां विलुप्त होते जा रहे हैं. पक्षी विलुप्त न हो जाये और इस भीषण गर्मी से उनके प्राणों की रक्षा हो, इसके लिए सकोरा और दाना पैकेट बांटकर लोगों को जागरूक करने की एक अनूठे पहल की शुरुआत की गयी.

कार्यक्रम में ये लोग रहे शामिल

जन जागरुकता अभियान में हेमंत नाथ शाहदेव, आशुतोष कुमार, समरेंद्र सिंह, उदय नारायण पांडेय,अभिजीत रौनियार,  सुचित्रा शाहदेव, रचना रौनियार, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, नागदमनी नाथ शाहदेव, बाबागुरु नाथ शाहदेव, द्वेद नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, शाम्भवी शाहदेव, रितिका शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव समेत कई लोग शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-23-at-9.38.26-AM-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="900" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-23-at-9.38.25-AM-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="900" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-23-at-9.38.26-AM.jpeg"

alt="" width="1040" height="585" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp