Search

 
 
 

ट्रांसफॉर्मर बदलने से ग्रामीणों को मिली  राहत

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के भुतिया पंचायत अंतर्गत मागड़ोशोल गांव के बलरामडीह टोला में नया ट्रांसफॉर्मर लग गया है. अब ग्रामीणों को अंधकार और गर्मी से राहत मिलने लगी है. ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण करीब एक माह से लोग परेशान थे. ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी  ग्रामीणों ने  क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य फुलमनी मुर्मू को दी. जिला परिषद सदस्य ने संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराते हुए यथाशीघ्र नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का आग्रह किया था. इस पर विभाग ने पहल करते हुए बुधवार को जले हुए ट्रांसफॉर्मर  के स्थान पर नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया. विशिष्ट अतिथि के रूप में मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू ने फीता काट कर नए ट्रांसफॉर्मर का शुभारंभ किया. इस मौके पर मानूराम हांसदा, सुंदर हांसदा, भोला नाथ मुर्मू, सुराई हांसदा, कारान सोरेन, गोपाल हांसदा, अभिनाथ मुर्मू , मुर्मू,जयना सोरेन,नानी मुर्मू, जोबा सोरेन, छिता मुर्मू , उप मुखिया गुरु चरण सोरेन, लिपू गिरि विश्वजीत राना, सोमनाथ राणा  उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही