Search

झारखंड के 16 जिलों में प्रतिबिंब ऐप के सहारे 899 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Ranchi : झारखंड के 16 जिलों की पुलिस ने मिलकर प्रतिबिंब ऐप के सहारे कुल 899 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी 20 नवंबर 2023 से लेकर दो अप्रैल 2024 के बीच हुई है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के खिलाफ कुल 185 केस दर्ज किये गये. वहीं इनके पास से 2934 सिम कार्ड बरामद किये गये हैं. इनका उपयोग साइबर अपराधी ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे. इसके अलावा गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1955 मोबाइल बरामद किये गये हैं. इन मोबाइल का इस्तेमाल साइबर अपराधी ठगी के लिए फोन करने में करते थे. सबसे अधिक 430 साइबर अपराधी देवघर जिला से गिरफ्तार किये गये हैं. जबकि गिरिडीह जिला पुलिस दूसरे नंबर पर है. गिरिडीह पुलिस ने कुल 179 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तीसरे स्थान पर रहे जामताड़ा पुलिस ने कुल 120 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें - अरविंद">https://lagatar.in/arvind-kejriwals-arrest-illegal-abhishek-manu-singhvi-told-delhi-high-court/">अरविंद

केजरीवाल की गिरफ्तारी अवैध, अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा

क्या है प्रतिबिंब ऐप 

उल्लेखनीय है कि साइबर अपराधियों को ट्रैक करने के लिए सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने प्रतिबिंब ऐप तैयार कराया था. इसके जरिये ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर अपराधियों को ट्रैक किया जाता है. यह सुविधा सीआईडी द्वारा सभी जिलों की पुलिस को प्रदान किया गया है. सीआईडी मोबाइल नंबर को ट्रैक कर साइबर अपराधियों के बारे में संबंधित जिला की पुलिस को जानकारी देती है. इसके बाद जिला पुलिस छापेमारी कर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करती है. सीआईडी मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस के इस प्रयास से न सिर्फ साइबर अपराधी पकड़े जा रहे हैं. बल्कि साइबर फ्रॉड को लेकर दूसरे राज्य जैसे बंगाल, बिहार, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के केस का खुलासा हो रहा है.

 इन जिलों में हैं सबसे ज्यादा सक्रिय सिम और साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार 

जिला सक्रियसिम गिरफ्तारी
देवघर 10000   430
जामताड़ा 3016   120
दुमका 1915 14  
धनबाद 691 23  
गिरिडीह 557   179
रांची 556   06
बोकारो 166 20  
गोड्डा   85 11
पाकुड़ 29 05  
हजारीबाग 254   47
कोडरमा 60 21  
रामगढ़ 40 00  
चतरा 22 07  
जमशेदपुर 155 11  
गढ़वा 30 01  
लातेहार 17   04
इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/women-policemen-will-get-730-days-maternity-leave-order-issued-from-police-headquarters/">महिला

पुलिसकर्मियों को 730 दिन का मिलेगा मातृत्व अवकाश,पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp