Search

 
 
 

धनबाद में 8 वीं राज्य थांग-टा चैंपियनशिप प्रतियोगिता 29 अप्रैल से

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद में हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में 8वीं झारखंड राज्य थांग-टा चैंपियनशिप चैंपियनशिप 29 अप्रैल को शुरू होगी, जो 30 अप्रैल तक चलेगी. धनबाद का प्रतिनिधित्व 38 सदस्यीय टीम करेगी. जिला थांग-टा संघ के सचिव कृष्णा कुमार साव ने बताया कि इस 2 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेजबान धनबाद टीम के अलावा बोकारो, रांची, दुमका, लोहरदगा, हज़ारीबाग, पलामू, कोडरमा, गढ़वा, देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम से लगभग 200 पुरुष तथा महिला थांग-टा खिलाडी भाग लेंगे. मेजबान टीम के चयनित खिलाडियों में अनिरुद्ध विश्वास, अनुकल्प प्रसाद, सक्षम कुमार, अक्षिता पंडित, कुमार वत्सल, आर्या जैन, ऐश्वर्या प्रसाद, शिवन्या अग्रवाल, रवि कुमार साव, अक्षत सिंह, सूरज कुमार साव, समरेश किस्कू, सौरभ भारती, बेबी कुमारी, काजल कुमारी, दिव्यांका कुमारी, सौरव रवानी, नियति कुमारी, ख़ुशी कुमारी, श्रेया प्रसाद रजक, प्रगति प्रिया, मनीषा सिंह, संचिता मुख़र्जी, राधिका सहाय, समृद्धि कुमारी, राज कुमार किस्कू, मनीष कुमार राम, संदीप कुमार पासवान, मनीषा कुमारी, पूनम कुमारी, उषा कुमारी, अभया भारती, किरण कुमारी, नैना कुमारी गुप्ता, सुरभि नूपुर, तूलिका टुडू, जुली कुमारी तथा उन्नति प्रिया शामिल  हैं. प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य कोच रंजीत केशरी, कोच कृष्णा कुमार साव, विकाश कुमार, ममता पांडेय तथा मृत्युंजय कुमार आदि लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही