Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू लोकसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटित

पलामू में अब तक आचार संहिता उल्लंघन के चार मामले दर्ज स्ट्रांग रूम जीएलए कॉलेज में बनाया गया है फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा Medininagar:  पलामू संसदीय सीट से चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद सोमवार को शाम में समाहरणालय सभागार में पलामू डीसी शशि रंजन व एसपी रिष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की. प्रेस वार्ता में पलामू डीसी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कुल 22 लाख 43 हजार 34 मतदाता हैं. वही कुल 2447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वृद्ध लोगों के लिए होम वोटिंग की भी व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम जीएलए कॉलेज में बनाया गया है. डीसी रंजन ने बताया कि सभी मतदाता एपिक कार्ड के अलावा पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पेंशन कार्ड से भी मतदान कर सकेंगे. अगर किसी मतदाता को कोई परेशानी होती है तो वे एप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-maoists-put-up-red-banners-in-the-market-of-tonto-police-station-area-villagers-in-panic/">चाईबासा

: टोंटो थाना क्षेत्र के हाट-बाजार में माओवादियों ने लगाया लाल बैनर, दहशत में ग्रामीण

मतदान करने का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे

मतदान करने का समय 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है. शाम 5 बजे के बाद पर्ची के माध्यम से मतदाता मतदान कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा. उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने तथा दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की. एसपी रिष्मा ने कहा कि मतदान के दौरान सभी बूथों पर जवानों को तैनात किया जाएगा. साथ ही महिला बूथ पर महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा. उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद से दो और चैनपुर से एक और लेस्लीगंज से एक आचार संहिता का मामला दर्ज हुआ है.

उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित

पलामू लोकसभा सीट पर चौथे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन कार्य, संवीक्षा व नाम वापसी के बाद शेष बच गए नौ उम्मीदवारों के बीच सोमवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया. चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही अब मंगलवार से पलामू लोकसभा क्षेत्र में चुनावी शोर शुरू हो जाएगा. चुनाव चिन्ह आवंटन की घोषणा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू शशि रंजन ने प्रेस वार्ता में की.डीसी ने बताया कि नामांकन करने वाले 11 प्रत्याशी में भागीदारी पार्टी (पी) के सत्येंद्र कुमार पासवान व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अभय कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

वृद्ध लोगों के लिए होम वोटिंगः डीसी

वहीं मैदान में बच गए नौ प्रत्याशियों के साथ चुनाव ऑब्जर्वर ने बैठक की. उसके बाद सभी को चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिया गया. इसमें लोकहित अधिकार पार्टी के सनन कुमार को सेब, बसपा के कामेश्वर बैठा को हाथी, पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के वृंदा राम को फलों से भरी टोकरी, भाजपा के विष्णु दयाल राम को कमल फूल, एसयूसीआई (सी) के महेंद्र बैठा को टार्च बैट्री, राजद के ममता भुईयां को लालटेन, बहुजन मुक्ति पार्टी के रामवचन राम को खाट, निर्दलीय गणेश रवि को केतली और राष्ट्रीय समानता दल के ब्रजेश कुमार तुरी को कैंची चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें-एमपी">https://lagatar.in/mp-cm-mohan-yadav-said-modi-wave-in-the-country-will-win-14-seats-of-jharkhand/">एमपी

के सीएम मोहन यादव ने कहाः देश में मोदी लहर, झारखंड की सभी 14 सीटें जीतेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही