Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन सहित 9 विपक्षी नेताओं ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, बेरोजगारों को 6 हजार रुपये, मुफ्त वैक्सीनेशन समेत 9 सुझाव दिये

Ranchi/New Delhi: देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए देश की 12 पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुली चिट्ठी लिखी है. इसमें सभी विपक्षी नेताओं ने पीएम को 9 सुझाव दिये है. इसमें सभी नेताओं के हस्ताक्षर हैं. जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हैं. पत्र में सभी नेताओं ने केंद्र से मुफ्त वैक्सीनेशन, सेंट्रल विस्टा प्रोग्राम को बंद करने और उसका पैसा स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगाने, बेरोजगारों के लिए 6,000 रुपये प्रति महीने सहित 9 बातों पर त्वरित निर्णय लेने की मांग की है.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित हस्ताक्षर करने वाले अन्य नेताओं में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व पीएम एचडी देवगोड़ा, एनसीपी अध्यक्ष शरद पावर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडू के सीएम स्टालिन, डी राजा, फारूक अब्दुल्ला ने हस्ताक्षर किये गये है.

जानिये, हेमंत सहित सभी नेताओं ने पीएम से क्या की है मांग

• जहां से भी संभव हो सके वैक्सीन खरीदी जाएं, घरेलू बाजार से चाहे विदेश से.

• पूरे देश में तत्काल ही यूनिवर्सल वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जाए.

• घरेलू वैक्सीन निर्माण के लिए अनिवार्य लाइसेंसिंग को लागू किया जाए.

• वैक्सीन पर 35 हजार करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाए.

• सेंट्रल विस्टा प्रोग्राम पर रोक लगाई जाए, इसके लिए आवंटित पैसे का उपयोग वैक्सीन और ऑक्सीजन खरीदने के लिए किया जाए.

• PM केयर जैसे फंड और सभी प्राइवेट फंड में जमा सारे पैसे को बाहर लाया जाए और उसका उपयोग ऑक्सीजन और मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए किया जाए.

• सभी बेरोजगारों के लिए 6 हजार रुपये प्रति महीने दिए जाएं.

• सभी जरूरतमंदों को मुफ्त में मुफ्त में अनाज दिया जाए.

• किसान कानून को वापस लिया जाए ताकि महामारी का शिकार हुए लाखों अन्नदाता देश के लोगों के खाने के लिए अनाज उगाने पर जोर दे सकें वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने के लिए लाइसेंस हटाया जाये.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही