Search

 
 
 

महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय अंडर-20 टीम घोषित, झारखंड के 9 खिलाड़‍ियों का चयन

 
Ranchi : महिला फुटबॉल चैंपियनशिप को लेकर ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से इंडिया अंडर- 20 ट्रेनिंग कैंप की घोषणा की गई है. यह कैंप चेन्नई में 8 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित होगी. इस कैंप के ल‍िए झारखंड से 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 35 खिलाड़ियों का चयन इस कैंप के लिए किया गया है. बता दें क‍ि बांग्लादेश में 2 से 10 फरवरी तक एसएफफ अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप और 4 से 12 मार्च तक एफसी अंडर 20 वीमेंस चैंपियनशिप क्वालिफाई राउंड की प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है. इसी की तैयारी को लेकर कैंप का आयोजन क‍िया गया है.

झारखंड से इन खिलाड़ि‍यों का हुआ चयन

अस्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा, अनिता कुमारी, अमीचा दाखला, सुनीता मुंडा, सुधा अंकिता तिर्की, अंजली और सुमति कुमारी. इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर">https://lagatar.in/cricketer-rishabh-pants-surgery-lasted-for-three-hours-will-be-kept-under-observation-for-3-to-4-days/">क्रिकेटर

ऋषभ पंत की तीन घंटे चली सर्जरी, 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही