Maithon : झारखंड क्रिकेट संघ की ओर से पाकुड़ में आयोजित अंडर 15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद जिला की टीम में माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी की नौ लड़कियों का चयन हुआ है. यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष सह झारखंड क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष ने दी. प्रतियोगिता 30 अप्रैल से शुरू होगी. अभिजीत घोष ने बताया कि धनबाद की टीम में शामिल खिलाड़ियों में माही क्लब की कोयल, अनु कुमारी, आनंदी, आरती, सुषमा, अंकिता मौर्य, रिया, समृद्धि व सुमन का चयन हुआ है. धनबाद की अंडर-19 टीम में भी क्लब की पांच लड़कियों का चयन हुआ था. जिन्होंने उम्दा प्रदर्शन कर धनबाद जिला को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. घोष ने इन क्रिकेटरों के बधाई दी है. [wpse_comments_template]
धनबाद जिला अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम में माही क्लब की 9 खिलाड़ियों का चयन
Last Updated: Apr 28, 2024 12:00 AM (IST)