Search

 
 
 

बिहार में 90 प्रतिशत ट्रेनों का परिचालन, अग्निपथ योजना पर बवाल के बाद रोकी गई थी सेवा

 
Patna: बिहार में यात्री ट्रेन अब पटरी पर लौटने लगी हैं. अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में जमकर ट्रेनों को निशाना बनाया गया था. इसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में कमी कर दी थी. अब स्थिति सुधरने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 90 प्रतिशत यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

यात्रियों को मिली राहत

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 90 प्रतिशत पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन  शुरु कर दिया गया है. बुधवार को पटना-गया रेलखंड पर जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित दो पैसेंजर ट्रेनों के गुजरने से इस रेलखंड के यात्रियों को राहत मिली है. हालांकि, तारेगना स्टेशन को अब भी पूरी तरह क्रियाशील होने में एक दो दिनों का समय लग सकता है. इस स्टेशन को पिछले दिनों उपद्रवियों ने फूंक दिया था, जिसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन पटना-गया रेलखंड पर पूरी तरह ठप पड़ा था. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-nda-played-tribal-card-with-draupadi-murmu-as-candidate-jmm-in-crisis/">राष्ट्रपति

चुनाव : द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बना एनडीए ने खेला आदिवासी कार्ड, धर्मसंकट में जेएमएम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही