Ranchi : लोकसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग जिलों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. इसी को लेकर एसीबी में पदस्थापित 90 पुलिसकर्मियों को सिमडेगा जिला बल में प्रतिनियुक्त किया गया है. एसीबी मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को सिमडेगा जिला में पड़ने वाले बूथ पर स्वच्छ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए एसीबी रांची से 146 सिपाहियों की प्रतिनियुक्ति किया गया था. हालांकि पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए एसीबी ने 90 पुलिसकर्मियों को सिमडेगा जिला बल में प्रतिनियुक्त किया जाता है. [wpse_comments_template]
ACB में पदस्थापित 90 पुलिसकर्मी चुनाव डयूटी के लिए सिमडेगा में प्रतिनियुक्त
Last Updated: May 09, 2024 12:00 AM (IST)