Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में जुटे 900 भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधि, सरयू ने कहा- करप्शन है बड़ी बीमारी

Ranchi: जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती पर झारखंड में भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ. विधायक सरयू राय के नेतृत्व में हुए इस सम्मेलन के जरिये भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया. इस दौरान कहा गया कि झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन के लिए सांगठनिक प्रयास समय की मांग है. सरयू राय के आह्वान पर पुराना विधानसभा के पास स्थित गाला बैंक्वेट हॉल में सभी जिलों से आये करीब 900 प्रतिनिधि शामिल हुए. सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग भ्रष्टाचार से पीड़ित है. आज राजनीतिक भ्रष्टाचार चरम पर है. शासकीय व्यवस्था हर स्तर पर इससे बुरी तरह घिरा हुआ है. ऐसे समय में समाज में हो रही गिरावट को रोकने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज देने की जरूरत है. भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधियों का उत्साह और उनकी भारी उपस्थिति देखकर सरयू ने कहा कि 900 लोगों की यह भीड़ यह बताती है कि करप्शन एक बड़ी बीमारी है, और इससे लड़ने के लिए लोग आगे आ रहे हैं. इसे पढ़ें- शिक्षक">https://lagatar.in/teacher-recruitment-scam-survived-by-cbi-arrest-but-ed-arrested-trinamool-congress-mla-manik/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : CBI की गिरफ्तारी से तो बच गये थे, पर ED ने तृणमूल कांग्रेस विधायक माणिक को अरेस्ट कर लिया

पीड़ित कहां करें फरियाद

सम्मेलन में पूर्व सांसद सालखन मुर्मू और खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदू समेत कई वक्ताओं ने भ्रष्टाचार पर विचार रखे. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने झारखंड की शासन व्यवस्था को बुरी तरह जकड़ रखा है. भ्रष्टाचार के पीड़ित व्यक्ति उलझन में हैं कि कहां फरियाद करें. क्योंकि हर जगह भ्रष्टाचारी ही बैठे हुए हैं. ईडी जैसी संस्था जांच के बाद कोर्ट में दोषियों को चिन्हित कर आरोप पत्र जमा कर देती है. आरोपियों पर कार्रवाई भी होती है, लेकिन सत्ता शीर्ष के कान पर जूं तक नहीं रेंगती. मैनहर्ट, टॉफी-टीर्शट जैसे घोटालों की जांच में दोष सिद्ध होने के बाद भी सरकार दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है. जब शासक ही भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पाये तो लोगों को इससे लड़ने के लिए आगे आना होगा.

100 रुपये से बड़े नोट बंद किये जाएं

भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन में कहा गया कि ब्लैक मनी पर नियंत्रण के बिना भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग सकता. इसके लिए कुछ कड़े कदम उठाने होंगे. भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए 100 रुपये से बड़े नोट बंद किये जाएं. संपत्ति का आधार से लिंक किया जाये. बेनामी संपत्ति जब्त की जाये. 5000 से उपर के कैश का लेनदेन बंद हो. 50 हजार से उपर के लेनदेन पर पैन अनिवार्य हो. नार्को पॉलीग्राफ ब्रेनमैपिंग कानून बनाया जाये. दोष सिद्ध भ्रष्टाचारियों को आजीवन कारावास तक की सजा का कानून बने. भ्रष्टाचार के मुकदमों के त्वरित निष्पादन के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बने. भ्रष्टाचार के मुकदमों में कोर्ट एक तय समय सीमा के अंदर फैसला दे और सिटीजन चार्टर सभी सरकारी दफ्तरों के सामने लगाया जाएं. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/state-coordinators-will-be-reinstated-soon-in-jharkhand-rural-development-department-sought-application/">झारखंड

में जल्‍द बहाल होंगे राज्य समन्वयक, ग्रामीण विकास विभाग ने मांगा आवेदन, एक साल से खाली है पद  

सम्मेलन में इन मुद्दों पर बनी एक राय

  • झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन के लिए सांगठनिक प्रयास समय की मांग.
  • व्यवस्था में भ्रष्टाचार को खत्म करना राज्य के विकास के लिए बहुत जरूरी.
  • भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जन दबाव, जन शिक्षण और जन आंदोलन जरूरी.
  • व्यवस्था की कमियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना व्यवस्था परिवर्तन की पहली शर्त.
  • सत्ता परिवर्तन के बाद भी व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास निरंतर जारी रहे.
  • ऐसी व्यवस्था बने कि शासन चाह कर भी भ्रष्टाचार करने का साहस न कर सके.
  • सरकारी विभागों में ई-फाइल की कार्य संस्कृति लागू की जाये.
  • लोक निर्माण विभागों में शत-प्रतिशत ई-टेंडरिंग लागू की जाये.
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही