Search

 
 
 

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 90,928  नये मरीज, अबतक 2,630 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित

 
LagatarDesk :  भारत में  कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं.  पूरे देश में एक दिन में कोरोना के 90,928 नये मरीज मिले हैं. बुधवार को कोरोना से 325 लोगों ने जान गंवायी है. केरल में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक 258 है. मंगलवार की तुलना में बुधवार को कोरोना मामलों में 56.5 फीसदी का उछाल आया है.

इन 5 राज्यों से अकेले कोरोना के 66.97 फीसदी केस

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु और केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. कोरोना के 66.97 फीसदी केस केवल इन पांच राज्यों से आये हैं. जबकि 29.19 फीसदी केस केवल महाराष्ट्र से हैं.

महाराष्ट्र और दिल्ली की स्थिति सबसे खराब

महाराष्ट्र में कोरोना के 26,538, पश्चिम बंगाल 14,022, दिल्ली में 10,665, तमिलनाडु में 4,862  और केरल में 4,801  मामले सामने आये हैं. देशभर में अब तक कोरोना के कुल 3,51,09,286 मामले हो गये हैं. वहीं एक्टिव केस की संख्या 2,85,401 हो गयी है. अबतक 3,43,41,009 लोगों ने कोरोना को मात दी है. वहीं कोरोना से 4,82,876 लोगों की जान जा चुकी है. भारत में 1,48,67,80,227 लोगों की वैक्सीनेशन हो चुकी है. https://twitter.com/AHindinews/status/1478937424839405573

देशभर में ओमिक्रॉन के कुल 2,630 मरीज

कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या 2,630 हो गयी है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 797 और 465 मामले सामने आये हैं. अब तक 995 ओमिक्रॉन मरीजों ने कोरोना को मात दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही