Search

 
 
 

19 साल बाद लौटा 90s का सुपरहीरो शक्तिमान

 
Lagatardesk : शक्तिमान` 90s का सुपरहीरो वापस लौट आया है. दरअसल शक्तिमान को फिर से लॉन्च किया जा रहा है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर `शक्तिमान` की एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें शक्तिमान एक स्कूल में बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. जिसमें मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की पोशाक को पहना है. साथ ही मुकेश खन्ना एक इंटरव्यू में वो शो के सीक्वल के बारे में बात करते दिख रहे हैं. और उन दिनों को भी याद किया, जब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ बयान दिया था. हांलाकि मेकर्स ने अभी तक शक्तिमान की डेट फाइल नहीं किया है.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साथ ही मुकेश खन्ना अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि, `यह मेरे अंदर की पोशाक है. मैं समझता हूं कि मेरे पर्सनल माइंड में भी ये ड्रेस बोलो, ये केरेक्टर बोलो, ये मेरे अंदर से निकला है. मैं भीष्म पितामह इसलिए अच्छा किया था, क्योंकि वो मेरे अंदर से निकला था. मेरा शक्तिमान इसलिए अच्छा किया, क्योंकि वह मेरे अंदर से निकला`. आगे कहा, `मैं कोई रोमांटिक रोल नहीं कर सकता हूं, क्योंकि वो मेरे अंदर से नहीं निकलेगा. मैं विलेन का रोल नहीं कर सकता, क्योंकि वो मेरे अंदर से नहीं निकलेगा. एक्टिंग का मतलब है आत्मविश्वास. जब मैं शूटिंग कर रहा होता हूं तो कैमरे के बारे में भूल जाता हूं. मैं फिर से शक्तिमान बनकर दूसरों से भी ज्यादा खुश हूं.`. अपने इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने बताया कि शक्तिमान रिटर्न के लिए कोई भी बॉलीवुड एक्टर को साइन नहीं किया गया है. मुकेश खन्ना ने आगे कहा, `शक्तिमान अगेन बनने में जितना मुझे खुशी हुई है, जितना किसी को भी नहीं होगी, उससे ज्यादा मुझे हुई है, क्योंकि मैं अपना दायित्व निभा रहा हूं, जो मैंने 1997 में शुरू किया था और जो 2005 तक चला. मुझे लगता है कि मेरा काम 2027 में लोगों तक पहुंचना चाहिए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही