Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के 91 विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत राज्य के अंदर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत धनबाद जिले के 91 विद्यार्थियों का दल 30 जनवरी सोमवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए धनबाद के मिश्रित भवन से अहले सुबह दुमका जिलांतर्गत मलूटी के लिए रवाना हुआ. विद्यार्थियों का नेतृत्व जिला कार्यालय से राजू साहू और दिलीप कुमार सिंह के अलावा जिले के विभिन्न स्कूलों के 18 शिक्षक कर रहे हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक से प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने बताया कि विद्यार्थियों को देश व राज्य की सभ्यता संस्कृति से अवगत कराने के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया है. बता दें कि दुमका का मलूटी 108 मंदिरों और 108 तालाबों के कारण विश्व प्रसिद्ध है. उनमें से 72 मंदिर और 65 तालाब अब भी बचे हैं. दिनभर के शैक्षिक भ्रमण के बाद देर रात विद्यार्थियों का दल मिश्रित भवन धनबाद पहुंच गया. इसके बाद सभी अपने-अपने घर को रवाना हो गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही