Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारवाड़ी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में 92 छात्र-छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज रांची का चौथा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मनाया गया. इसमें 92 टॉपरों को गोल्ड मेडल दिया गया. कुल 7235 डिग्रियां बांटी गयी. 6,382 डिग्रियां ग्रेजुएशन कोर्स के लिए और 853 डिग्रियां मास्टर कोर्स के लिए दी गयीं. इनमें 2016 बैच के 30, 2017 बैच के 30 और 2018 बैच के 32 विद्यार्थी शामिल हैं. समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि आज का दिन आप विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ा है. शिक्षा के बाद दीक्षा दी जा रही है. आपको डिग्री लेने के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखनी चाहिए. देश की बागडोर अगले 5-10 वर्षों में आपके हाथों में होगी. आप अपने आप को इतना मजबूत करें कि जहां भी जाएं, कोई नीचा न दिखा पाये. समारोह में  प्रति कुलपति डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ. एमसी मेहता, परीक्षा नियंत्रक आशिष झा और मारवाड़ी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार उपस्थित रहे.

यूजी सत्र 2013-16 और पीजी सत्र 2014-16 के टॉपर्स

बांग्ला में धारिणी महती, अर्थशास्त्र में रूपम, अंग्रेजी में आसिफ, भूगोल में हर्षिता सिंह, हिंदी में आरती, इतिहास में सिंकदर कुमार, होम सांइंस में रुखसार जेवा, दर्शनशास्त्र में दीपिका बिरुआ, राजनीति विज्ञान में स्नेहा, मनोविज्ञान में आसमानी कुमारी, उर्दू में मुमताज रहमानी, कुदुख में संजना, नागपुरी में पूजा, वनस्पति विज्ञान में सुमन, रसायन विज्ञान में रंजीत, गणित में अब्दुल, भौतिकी में पूजा, जूलॉजी में अस्मिता साधु, फैशन डिजाइनिंग में अंकुर कंप्यूटर एप्लीकेशन में बासित अली, बायोटेक्नोलॉजी में उजमा आफरीन, कंप्यूटर मेंटेनेंस में शालिनी, आईटी में धर्मेंद्र, सीएनडी में नीलम, बीबीए में पल्लवी, बीकॉम में अमरदीप, एमकॉम में दिव्या, एमबीए में शावनम आरा, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में शफीनाज बानो और एमसीए में श्रावणी शामिल हैं.

यूजी सत्र 2014-17 और पीजी 2015-17 के टॉपर्स

स्वर्ण पदक विजेताओं में बांग्ला में सुमित दास, अर्थशास्त्र में अनंत सिंह देव, अंग्रेजी में अजीत कुमार शर्मा, भूगोल में रामनाथ गंझू, हिंदी में कुमारी पिंकी, इतिहास में बजरंग काशी, प्रियंका श्रीवास्तव. होम साइंस में सोनाली चक्रवर्ती, राजनीति विज्ञान में अक्षय प्रसाद, मनोविज्ञान में आरती कुमारी, उर्दू में अशफाक अहमद, नागपुरी में मुकेश मुंडा, वनस्पति विज्ञान में रूकेया सज्जाद, रसायन विज्ञान में प्रतीक्षा कुमारी, गणित में रजनी कुमारी, भौतिकी में प्रीति गुप्ता, जूलॉजी में रुखसार जहां, फैशन डिजाइनिंग में जेबा निगार, कंप्यूटर एप्लीकेशन में पुरुषोत्तम कुमार शानू, बायोटेक्नोलॉजी में शमा अर्शी, कंप्यूटर मेंटेनेंस में दीपिका कुमारी, आईटी में अभिषेक सिंह, सीएनडी में आराधना लकड़ा, बीबीए में नौरीन कियानत, बीकॉम में अमन कुमार वर्मा, एमकॉम में अमन कुमार पांडे, एमबीए में किशोर नंद कुमार, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में भावना सिंह और एमसीए में नित्या कुमारी शामिल हैं.

यूजी सत्र 2015-18 और पीजी सत्र 2026-18 के टॉपर्स

बांग्ला में राजमणि कोइरी, अर्थशास्त्र में कुमारी पूजा, अंग्रेजी में दीपक, भूगोल में उम्मे हबीबा हिंदी में गुलशन परवीन, इतिहास में फिरदौस परवीन, इतिहास में शाजिया आफरीन शामिल हैं. होम साइंस में अमित, राजनीति विज्ञान में हर्षदीप, मनोविज्ञान में प्रेरणा, उर्दू में अवसर अहमद, कुदुख में प्रियंका, नागपुरी में अजय मुंडा, वनस्पति विज्ञान में शहानी परवीन, रसायन विज्ञान में सुमित रंजन, गणित में निवेश चौबे, भौतिकी में अलका टोप्पो, जूलॉजी में वजीहा, फैशन डिजाइनिंग में अंकिता कुमारी, कंप्यूटर एप्लीकेशन में ऐश्वर्या गुप्ता, बायोटेक्नोलॉजी में मनीषा, कंप्यूटर मेंटेनेंस में अनुराग राज, आईटी में सिमरन गुप्ता, सीएनडी में सबा नाज, बीबीए में अनुकृति गौतम, बीकॉम में रिया बनर्जी, एमकॉम में पूजा कुमारी, एमबीए में आयुषी सिन्हा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-for-the-second-time-in-a-week-a-fire-broke-out-in-the-shop-of-the-church-complex/">रांचीः

एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार चर्च कॉम्पलेक्स की दुकान में लगी आग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही