Search

 
 
 

रिम्स का माहौल खराब करने वाले चुनिंदा छात्रों की सजा भुगत रहे 920 मेडिकल स्टूडेंट्स

 

सेशन लेट के साथ जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी

Ranchi : रिम्स जिसके कंधे पर राज्य के मरीजों की सबसे ज्यादा बोझ के साथ नए चिकित्सक गढ़ने की भी जिम्मेदारी है. एक ऐसा मेडिकल कॉलेज जहां से पढ़कर निकले चिकित्सक देश-विदेश में नाम रौशन कर रहे हैं. आज उसी रिम्स में चुनिंदा छात्रों की बदमाशी की सजा 920 निर्दोष छात्र भुगत रहे हैं. रांची के मैक्सीलोफेशियल सर्जन डॉ. अनुज कुमार ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि एमबीबीएस के एक छात्र पर एम्स औसतन 1.75 करोड़ रुपए खर्च करता है. इस अनुसार रिम्स में कम से कम 1 एमबीबीएस छात्र पर एक करोड़ रुपए खर्च होते हैं. इस हिसाब से प्रति छात्र 1.51 लाख रुपया महीना खर्च होता है. 920 छात्रों का क्लास एक महीने से नहीं हो रहा है. इस वजह से जनता के टैक्स का करीब 14 करोड़ रुपए बर्बाद होगा. साथ में सेशन भी लेट होगा. जिससे मेडिकल के छात्रों का 1 साल बर्बाद होगा. इसे भी पढ़ें : 17">https://lagatar.in/babulal-will-take-out-sankalp-yatra-in-7-phases-from-august-17-will-conclude-on-october-10-at-morhabadi-maidan/">17

अगस्त से 7 चरणों में बाबूलाल निकालेंगे संकल्प यात्रा, 10 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में होगा समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही