Search

 
 
 

रांची: पहले चरण के लिए 93 प्रत्याशियों ने किये नामांकन

 
Ranchi: बुधवार को निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मीडिया में चुनाव संबंधी सूचना सार्वजिनक करने के पहले भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन जरूर करें. इस संबंध में निर्वाचन आयोग का विस्तृत और स्पष्ट निर्देश है. मूल रूप से किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप, जाति व धर्म को लेकर अनर्गल बातें आदि सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आते हैं. इसलिए चुनाव संबंधी जानकारी को सार्वजनिक करने के पहले समाचार पत्र, टीवी चैनल, रेडियो, सोशल मीडिया और मीडिया के अन्य माध्यम तथ्यों की पूरी तरह जांच जरूर कर लें. उन्होंने बताया पहले चरण के लिए बुधवार को 93 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किए. अब तक 43 विधानसभा के लिए 150 प्रयाशियों ने नॉमिनेशन किया है. वहीं दूसरे चरण के लिए 5 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए वोटर इंफार्मेशन स्लिप का वितरण शनिवार से शुरू होगा. मतदाताओं के घर-घर जाकर इसका वितरण होगा। छह दिन के भीतर यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएग. उन्होंने कहा कि वोटर इंफार्मेशन स्लिप से मतदाताओं को मतदान के दौरान सीरियल नंबंर खोजने में आसानी होगी और काफी समय भी बचेगा. इससे मतदान की गति भी तेज होगी. इसके अलावा मतदान गति बढ़ाने के लिए चुनावकर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 16.67 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक कुल 14 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जिसमें सर्वाधिक 8 मामले गढ़वा जिले में दर्ज हुए हैं। वहीं सिमडेगा में 2, रांची में 1, सरायकेला खारसांवा में 1, धनबाद और रामगढ़ जिले में एक-एक मामले दर्ज किये गये हैं. इसे भी पढ़ें - प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-entered-the-electoral-fray-for-the-first-time-filed-nomination-from-wayanad/">प्रियंका

गांधी पहली बार चुनावी समर में उतरीं, वायनाड से भरा नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही