Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 4 साल में कैंसर से 93648 लोगों की हुई मौत : संजय सेठ

Advertisement
Advertisement
भारत में हर नौवें आदमी को कैंसर कैंसर को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में शामिल करे केंद्र Ranchi : झारखंड में कैंसर से मरने वालों की संख्या बेहद चौंकाने वाली है. राज्य में 4 साल में कैंसर से 93648 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के आंकड़े के मुताबिक देशभर में 2018 से 2022 के बीच 38 लाख से अधिक लोगों ने कैंसर की वजह से दम तोड़ा. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर नौवें आदमी को कैंसर है. लोकसभा में रांची सांसद संजय सेठ ने यह आंकड़े पेश करते हुए केंद्र सरकार से कैंसर को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में शामिल करने की मांग की. ताकि इसका इलाज और ट्रैकिंग आसान हो सके. संजय सेठ ने लोकसभा में कहा कि कैंसर की बीमारी देश की बड़ी समस्या बन चुकी है. देश में यह जिस गति से बढ़ रही है, वह भयावह है. इस दिशा में हमें ठोस काम करने की आवश्यकता है. सांसद ने कहा कि कैंसर से संबंधित मामलों के लिए बनी संसदीय समिति पहले ही इसकी सिफारिश कर चुकी है. इसे भी पढ़ें – टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-story-1-sonu-aggarwal-journey-from-coal-business-to-terror-funding-accused/">टेरर

फंडिंग कथा 1 : सोनू अग्रवाल- कोयला कारोबार से टेरर फंडिंग का आरोपी तक का सफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही