Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के अररिया से सहारनपुर जा रही बस से 95 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, पांच मौलवी गिरफ्तार

Ayodhya : यूपी पुलिस ने शुक्रवार को 95 बच्चों को लेकर बिहार के अररिया से सहारनपुर(यूपी) जा रही एक बस को देवकाली बाईपास(अयोध्या) पर रोक कर अपने कब्जे में ले लिया. खबरों के अनुसार बिहार के विभिन्न जिलों से मुस्लिम समुदाय के 95 बच्चों को बस से सहारनपुर ले जा रहे पांच मौलवियों को गिरफ्तार किया गया है. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सक्रियता से मानव तस्करी विरोधी इकाई ने पुलिस का सहायता से इन बच्चों को रेस्क्यू किया.                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

        नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बच्चों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच की बताई जाती है

बच्चों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच की बताई जाती है बच्चों को लखनऊ के मुमताज शरणालय में रखा गया है. पुलिस मौलवियों से पूछताछ कर पूरे रैकेट की जानकारी हासिल करने में जुटी है. आयोग की सदस्य डॉ शुचिता चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के निदेशक वीरेंद्र सिंह की सूचना पर बिहार के अररिया और पूर्णिया से लाये जा रहे बच्चों को रेस्क्यू किया गया है.

मौलवियों को पूछताछ के लिए सिविल लाइन ले जाया गया

डॉ शुचिता चतुर्वेदी को जानकारी मिली थी कि अररिया और पूर्णिया से अवैध तरीके से बच्चों को सहारनपुर के देवबंद ले जाया जा रहा है. उन्होंने यह सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को दी. ट्रैफिकिंग यूनिट और अयोध्या पुलिस की एक टीम ने शहर के बड़ी देवकाली स्थित हाईवे पर घेराबंदी कर एक बस को रोका. बस में उन्हें 95 बच्चे और पांच मौलवी मिले. सभी बच्चों और मौलवियों को पूछताछ के लिए सिविल लाइन ले जाया गया. सूत्रों के अनुसार, बच्चे नहीं जानते थे कि उन्हें कहां ले जा रहे थे. मौलवियों की ओर से पुलिस को दी गयी जानकारी झूठी साबित हुए, बाल कल्याण समिति के सर्वेश अवस्थी ने बताया कि बच्चों के माता पिता का नाम व सहमति पत्र भी मौलवियों के पास नहीं है. कई बच्चे अनाथ भी हैं. बच्चों की काउंसलिंग की गयी. उसके बाद बच्चों को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही