Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरजामदा से टुपुडांग होते हुए गदड़ा चौक तक सड़क का 95 लाख से होगा कायाकल्प

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सरजामदा पुरानी बस्ती वीरेंद्र सिंह के घर से टुपुडांग होते हुए गदड़ा चौक तक की जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत होगी. गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक मंगल कालिन्दी ने इसका शिलान्यास किया. सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने बताया कि वर्षों पहले उक्त सड़क बनी थी. इसके बाद उसकी कभी मरम्मत नहीं हुई. इस कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-huge-jump-sensex-rose-by-565-points-all-30-shares-of-bse-sensex-on-the-green-mark/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 565 अंकों की तेजी, बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर  
स्थानीय लोगों की ओर से कई बार सड़क निर्माण की सांसद से मांग की गई थी. आज उसका शिलान्यास किया गया. उक्त सड़क की लम्बाई 4.60 किलोमीटर है. इसके मरम्मत में 95 लाख रुपए खर्च होंगे. उक्त कार्य ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जमशेदपुर की ओर से कराया जाएगा. मौके पर मुखिया कुमलेंज हेरेंज अवधेश सिंह, प्रकाश सांडिल, आलोक भास्कर, रामप्रसाद जायसवाल, सुमित कुमार शर्मा, संजीव कुमार, आंनद उपाध्याय, अजय राज, सौरभ सिंह, बबलू श्रीवास्तव, सुमित प्रजापति, अंकित सिंह, तिसुस हेरेंज आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही