Search

 
 
 

25 नवंबर से 21 दिसंबर तक 96 ट्रेनें प्रभावित, हटिया की 7 और टाटानगर की 3 जोड़ी ट्रेनें शामिल

96 trains affected: रद्द होने वाली ट्रेनों में हटिया से जुड़ी 7 जोड़ी और टाटानगर से जुड़ी 3 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं. हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस (18175/18176), हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस (18641/18642), हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22846/22845), हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस (12812/12811), हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (18637/18638 और 12835/12836) तथा हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (22837/22838) रद्द रहेंगी.
 
ट्रेन
  • झारखंड से खुलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा असर.
  • 8 ट्रेनों के मार्ग और 6 ट्रेनों का स्टॉपेज बदले गए.

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 25 नवंबर से 21 दिसंबर तक 96 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 8 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि 6 ट्रेनों को उनके निर्धारित अंतिम स्टॉपेज के बजाय दूसरे स्टेशन तक चलाया जाएगा। इसका सीधा असर झारखंड से खुलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा.

 

रद्द होने वाली ट्रेनों में हटिया से जुड़ी 7 जोड़ी और टाटानगर से जुड़ी 3 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं. हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस (18175/18176), हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस (18641/18642), हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22846/22845), हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस (12812/12811), हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (18637/18638 और 12835/12836) तथा हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (22837/22838) रद्द रहेंगी.

 

वहीं, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110), टाटानगर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (12889/12890) और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114) भी अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी. इसके अलावा राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस और हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी.

 

उत्कल एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

पुरी-योगनगरी ऋषिकेश और ऋषिकेश-पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक होकर चलाया जाएगा. भुवनेश्वर-आनंद विहार राजधानी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी और आनंद विहार-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग भी बदलेगा. इन ट्रेनों को कटक, भद्रक, हिजली, मिदनापुर, आद्रा और एनएससीबी गोमो होकर चलाया जाएगा. टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस और यशवंतपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

 

तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन सीमित

आरा-दुर्ग एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी, जबकि दुर्ग-आरा एक्सप्रेस राउरकेला से खुलेगी. गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस हटिया तक ही चलेगी और संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस हटिया से खुलेगी. वहीं, पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों में संबलपुर तक ही चलेगी और वहीं से वापस खुलेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही