Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में 97698 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में कुल 32 वार्ड हैं. कुल 98 मतदान केंद्र 60 भवनों में बनाये गए हैं. नामांकन पत्रों की बिक्री जिला परिषद कार्यालय के वार्डवार निर्धारित कमरों में होगी.
Advertisement
Advertisement

डीसी ने दी तैयारियों की जानकारी


Ramgarh : रामगढ़ जिला प्रशासन नगर परिषद चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है. नगर परिषद क्षेत्र में कुल 97698 मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 49,238 व  महिला मतदाताओं की संख्या 48,460 है. यह जानकारी डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी. मौके पर एसपी अजय कुमार भी मौजूद थे. 


उन्होंने बताया कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में कुल 32 वार्ड हैं. कुल 98 मतदान केंद्र 60 भवनों में बनाये गए हैं. नामांकन पत्रों की बिक्री जिला परिषद कार्यालय के वार्डवार निर्धारित कमरों में होगी. नामांकन की प्रक्रिया अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सीओ व बीडीओ द्वारा संपन्न कराई जाएगी.

 

डीसी ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों से इसका सख्ती से पालन करने की अपील की है. साथ ही मतदाताओं से भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और निर्भीक, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही