Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीबी मरीजों ने रोजाना दवाई ली या नहीं इसकी मॉनिटरिंग के लिए 99 डॉट्स लाइट का शुभारंभ

  • अब होगी ऑनलाइन निगरानी
Ranchi :  राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को राज्य यक्ष्मा कार्यालय के सभागार में राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रंजीत प्रसाद के द्वारा भारत सरकार के सूचीबद्ध गैर सरकारी संस्था वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के तकनीकी सहयोग से मरीजों के इलाज और फोलोअप के डिजिटल मॉनिटर के लिए 99 डॉट्स लाइट का शुभारंभ किया गया. इस तरह से झारखंड पूरे भारत में पहला राज्य बन गया, जो डिजिटल टेक्नालॉजी से पूरे राज्य के टीबी मरीजों के उपचार की माॅनिटरिंग 99 डाॅट्स लाइट के तहत निश्चय पोर्टल के माध्यम से करेगा. इस तकनीक के अन्तर्गत राज्य के सभी 24 जिलों को अलग-अलग टॉल-फ्री नंबर उपलब्ध कराया गया है. उपलब्ध टॉल-फ्री नंबर पर जिलों के सभी सक्रिय मरीज प्रतिदिन दवाई की खुराक नियमित समय पर लेते हुए कॉल करेंगे, जिससे मरीज के दवा लेने की अधिकारिक पुष्टि भारत सरकार के यक्ष्मा प्रभाग को निश्चय पोर्टल के माध्यम से तत्काल मिल सकेगी.

मरीज को नियमित रूप से दवा खाने के लिए प्रेरित करेंगे सुपरवाइजर

इलाज के दौरान यदि किसी दिन मरीज ने कॉल नहीं किया, तो उक्त जिला या प्रखंड के सुपरवाइजर को यह सूचना प्राप्त हो जाएगी. साथ ही वह उस मरीज से संपर्क कर उन्हें रोजाना दवा खाने के लिए प्रेरित करेगा. डॉ रंजीत प्रसाद ने मरीजों के इलाज एवं फालोअप के अनुश्रवण के लिए इस नई पद्धति को बहुत कारगर तकनीक बताया और सभी जिला यक्ष्मा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि अपने-अपने जिलों में सभी इलाजरत टीबी मरीजों को मई के अंत तक उक्त पद्धति से जोड़ते हुए मरीजों का मॉनिटरिंग करना शुरू करेंगे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/prepare-report-on-demand-and-supply-of-electricity-in-jharkhand-md/">झारखंड

में बिजली की मांग और आपूर्ति पर तैयार करें रिपोर्ट : एमडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही