Search

 
 
 

जामताड़ा में 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, गणित की परीक्षा खराब होने की आशंका

मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित बादोलीगढ़ में शनिवार रात एक बेहद दुखद घटना सामने आई. 14 वर्षीय छात्र आयुष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आयुष चित्तरंजन स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का कक्षा 9 का छात्र था. घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है.
 

Jamtara..मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित बादोलीगढ़ में शनिवार रात एक बेहद दुखद घटना सामने आई. 14 वर्षीय छात्र आयुष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आयुष चित्तरंजन स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का कक्षा 9 का छात्र था. घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है. 

परिजनों के अनुसार घटना के समय आयुष घर में अकेला था. उसकी मां और नानी बाजार गई हुई थीं. इसी दौरान उसने कमरे की छत में लगे हुक में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. 

कुछ देर बाद जब मां और नानी घर लौटीं तो उन्होंने आयुष को फंदे से लटका देखा. यह दृश्य देखकर वे चीख-पुकार करने लगीं. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मिहिजाम पुलिस को घटना की सूचना दी गई. 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि आयुष की वार्षिक परीक्षा चल रही थी और शनिवार को उसने गणित का पेपर दिया था. आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा खराब होने की वजह से वह तनाव में था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. 

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है. 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही