Search

 
 
 

9वीं राष्ट्रीय लॉन बाउल्स : पुरुष-बालिका 25 वर्ष आयु वर्ग में बना झारखंड चैंपियन

 
  • झारखंड को मिले चार स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य
Ranchi : दिल्ली के डी. पी. एस. आरके पुरम में 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक खेले गए 9वीं राष्ट्रीय लॉन बाउल्स में झारखंड की पुरुष एवं बालिका 25 वर्ष वर्ग में चैंपियन बनी. वहीं महिला वर्ग में झारखंड ओवर ऑल उपविजेता रही. 9वीं राष्ट्रीय लॉन बाउल्स में झारखंड को चार स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य मिले.

पुरुष वर्ग :

  • - पुरुष एकल : सुनील बहादुर ने रजत पदक जीता
  • - पुरुष जोड़ा : स्वर्ण पदक (सुनील बहादुर और दिनेश कुमार)
  • - पुरुष ट्रिपल : अभिषेक लाकड़ा, एम डी वसीम और आलोक लकड़ा ने कांस्य पदक जीता.
  • - 25 वर्ष से कम आयु के बालक : सौरभ कुमार ने रजत पदक जीता.

महिला वर्ग : 

  • - महिला एकल : सरिता तिर्की ने रजत पदक जीता
  • - महिला जोड़ी : लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की ने स्वर्ण पदक जीता.
  • - महिला ट्रिपल : रेशमा कुमारी,अन्नू सेठ, कविता कुमारी ने रजत पदक जीता.
  • - महिला फोर्स : लवली चौबे, रेशमा कुमारी, कविता कुमारी और रूपा रानी तिर्की ने रजत पदक जीता.
  • - 25 वर्ष से कम आयु की महिला वर्ग : बसंती कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता.

लगा बधाइयों का ताता 

इस उपलब्धि पर झारखंड ओलंपिक संघ के आर. के आनंद, डॉ मधुकांत पाठक, शिवेंदु दुबे, आशीष झा, रितेश झा, रोहित सिंह, सी डी सिंह , देवेंद्र , रणवीर सिंह समेत झारखंड बाउलिंग संघ के पदाधिकारीयों ने बधाई दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही