Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में 14 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sahibgunj: झारखंड के साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने घर के पास अपने जीजा की चाय दुकान में काम कर रही थी. इसी दौरान आरोपी ने उसे बुलाया और झांसा देकर स्टेशन ले गया. वहां करीब 10 से 15 मिनट तक शादी का झांसा देकर उसे बरगलाता रहा और प्लेटफॉर्म संख्या-1 के साइडिंग में खड़ी ट्रेन की बोगी में ले जाकर दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन जीआरपी थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आपबीती बतायी है. प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गयी है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही