Search

 
 
 

बाइक से 75 हजार रुपयों से भरा झोला गायब, वारदात सीसीटीवी में कैद

 
Bokaro : बोकारो के चास मुफस्‍स‍िल थाना क्षेत्र के ममरकुदर गांव में चोरों ने बाइक में टंके 75 हजार रुपये से भरे एक झोले को गायब कर द‍िया. इस संबंध में पीड़ि‍त श‍िवलाल मुर्मू ने थाने में मामला दर्ज कराया है. शिवलाल ने बताया क‍ि झोला में 75 हजार रुपया, चार्जर व पासबुक रखा हुआ था. ज‍िसे चोरों ने गायब कर दिया. चोरी की पूरी वारदात घटनास्‍थल के पास स्वीट्स दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है. पीड़ि‍त श‍िवलाल ने बताया क‍ि वह अपने पिता के साथ कोर्ट एरिया एसबीआई से 75 हजार रुपए निकालकर झोले में रखने के बाद उसे बाइक के हैंडल में टांग दिया. फिर अपने पिता को बैठा कर घर की ओर चल पड़ा. घर जाने के क्रम में मामरकुदर स्वीट्स दुकान के सामने रूककर दोनों पिता-पुत्र ने मिठाई खाई. हाथ धोने के बाद जब बाइक के पास पहुंचा तो झोला गायब था. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/non-bailable-warrant-issued-against-nine-including-mla-mamta-devi-know-what-is-the-matter/">विधायक

ममता देवी सहित नौ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही